फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जिले में एक शिक्षक के अभिलेखों की चल रही जांच

Wed, 10 Jan 2024 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अंतरजनपदीय तबादला के दौरान फिरोजाबाद से एक शिक्षक जिले में आया था। उसके अभिलेखों की पड़ताल बीएसए द्वारा कराई जा रही है। शिक्षक सकीट ब्लॉक क्षेत्र के एक विद्यालय में तैनात है।
विज्ञापन




अंतरजनपदीय तबादला के दौरान एक शिक्षक फिरोजाबाद जनपद से जिले में आया था। फिरोजाबाद में खंड शिक्षाधिकारी द्वारा उसके अभिलेखों की पड़ताल कराई जा रही थी। इस दौरान ही वह जिले में तबादला पर आ गया। बाद में बताया गया था कि उसके अभिलेख फर्जी है। इस पर बीएसए ने उसका वेतन रोकने की कार्रवाई की गई थी। उन्होंने अभिलेखों की जांच को खंड शिक्षाधिकारियों को पत्र लिखा था। मामले में शिक्षक की जांच चल रही है। बीएसए दिनेश कुमार ने बताया शिक्षक के अभिलेखों की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।



सुप्रीम कोर्ट ने भर्ती पर लगाई रोक
एटा। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 12460 सहायक अध्यापक भर्ती के तहत पांच वर्ष तक लड़ाई लड़ने वाले अभ्यर्थियों को अब सुप्रीम कोर्ट ने झटका दिया। सुप्रीम कोर्ट ने भर्ती की प्रक्रिया पर रोक लगाई है। जिले में 58 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। बीएसए ने बताया कोर्ट ने मामले में यथास्थिति बनाए रखने की बात कही है। जिले में नियुक्ति पत्र दिए जा चुके है। कोर्ट के आदेश के बाद ही आगे की प्रक्रिया की जाएगी।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें