फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अवैध असलहा रखने के दोषी को एक साल की सजा

Thu, 12 Nov 2026 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अवैध असलहा रखने के मामले में 15 साल पुराने मुकदमे में न्यायालय ने दोषी को एक साल के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही एक हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पुलिस और अभियोजन की प्रभावी पैरवी के बाद यह फैसला आया।
विज्ञापन


अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव गदेसरा निवासी मनोज के पास से 10 जनवरी 2011 को अवैध असलहा बरामद हुआ था। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना पूरी करने के बाद 26 जनवरी 2011 को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था।

ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत मामले की प्रभावी पैरवी की गई। मॉनिटरिंग सेल और अभियोजन शाखा ने न्यायालय में साक्ष्यों के आधार पर पैरवी की। एससी-एसटी न्यायालय ने मनोज को दोषी ठहराते हुए एक साल के साधारण कारावास और एक हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें