फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: न्यूरो सिफलिस से एक साल के मासूम की मौत

Thu, 14 Aug 2025 12:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बुधवार को एक वर्षीय बालक को परिजन लेकर आए। इसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि बालक को न्यूरो सिफलिस (दिमाग से संबंधित) बीमारी थी जिसके कारण उसके मस्तिष्क में समस्या हो गई थी।
विज्ञापन

शहर के संजय नगर निवासी प्रवीन कुमार ने बताया कि बेटा शिवा (1) को जन्म के कुछ समय बाद ही न्यूरो सिफलिस बीमारी हो गई थी। आगरा के एक चिकित्सालय में उसका उपचार चल रहा था। बुधवार को अचानक से उसकी तबीयत खराब हुई तो मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाए। यहां चिकित्सक ने शिवा को मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। मां सीमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
वहीं घर के अन्य परिजन भी दुखी हैं। इमरजेंसी में तैनात डॉ. अभिषेक चौहान ने बताया कि कुछ बच्चों में यह बीमारी हो जाती है जिसके कारण रोगी के मस्तिष्क में समस्याएं पैदा होने लगती हैं और सिर का आकार बढ़ जाता है। समय पर सही इलाज मिल जाए तो बीमारी को ठीक भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें