एटा। प्रतिबंधित पॉलीथिन के संबंध में नगर पालिका में रविवार को अभियान चलाया तीन दुकानों से करीब एक क्विंटल पॉलिथीन जब्त की गई।
अपर उप जिलाधिकारी एवं पालिका के ईओ वेदप्रिय आर्य ने बताया कि एकल उपयोग प्लास्टिक रोकथाम अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत रविवार को कर निर्धारण अधिकारी विशाल वर्मा, अतिक्रमण प्रभारी बालकपूर एवं सहायक अतिक्रमण प्रभारी यशवीर सिंह की टीम भेजी गई।
टीम ने बली मोहम्मद चौराहे पर गणपति ट्रेडर्स, आगरा रोड पर नितिन वारदाना व सोनपाल दोनापत्तल भंडार से 1 क्विंटल पॉलिथीन व इससे बने उत्पाद जब्त किए।
नितिन वारदाना से 25 हजार रुपए जुर्माना भी वसूला गया। बाकी दो दुकानदार मौके से भाग गए। जिनके विरुद्ध नोटिस जारी का कर कार्रवाई की जाएगी।