फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: इंटरमीडिएट का एक फीसदी बढ़ा तो हाईस्कूल का इतना ही घट गया परिणाम

Fri, 12 May 2023 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शुक्रवार को आए सीबीएसई के परीक्षा परिणाम में इस बार इंटर मीडिएट का एक फीसदी रिजल्ट बीते वर्ष के सापेक्ष बढ़ गया। जबकि हाईस्कूल के रिजल्ट में एक फीसदी की गिरावट देखने को मिली। हाईस्कूल में छात्राओं का जिले में दबदबा रहा। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 4786 विद्यार्थी पंजीकृत हुए थे। जबकि जिले में बोर्ड से जुड़े हाईस्कूल के 22 व इंटरमीडिएट के 16 विद्यालय संचालित हैं। शुक्रवार को इंटरमीडिएट सहित हाईस्कूल के विद्यार्थियों का रिजल्ट घोषित हुआ। इस बार इंटरमीडिएट का रिजल्ट 98 फीसदी रहा। जबकि बीते वर्ष वर्ष यह 97 फीसदी था। मतलब एक फीसद की बढ़ोत्तरी हुई। बीते वर्ष इंटरमीडिएट में छात्राओं का दबदबा रहा था। इस बार 95 फीसद अंक पाने वाले विद्यार्थियों की बात की जाए तो छात्र- छात्राएं बराबर रहे।
विज्ञापन

वहीं हाईस्कूल में रिज्लट में एक फीसद की गिरावट दर्ज की गई। बीते वर्ष हाईस्कूल का रिजल्ट 99.2 फीसद रहा था। जबकि इस बार 98.2 पर पहुंचा है। इस बार 95 फीसद अंक पाने वालों में दो छात्र हैं, जबकि 10 छात्राएं हैं। मतलब इस बार छात्राओं ने मेधावियों की सूची में दबदबा बनाया है। बीते वर्ष छात्र व छात्राएं बराबर ही रहे थे।
परिणाम जारी होने के समय बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दूसरे जिलों या प्रांतों में थे। जिनसे बात कर परिजनों ने उन्हें अच्छे अंक प्राप्त करने की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राघवेंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें