फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार की हादसे में मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। चचेरे भाई की ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं दूसरे मामले में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से तीन लोग घायल हुए हैं जब कि अन्य हादसों में दो लोग चोटिल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

थाना मलावन जीटी रोड स्थित गांव सैंथरी के पास शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में बाइक सवार नरेश कुमार (39) पुत्र सत्यप्रकाश निवासी हसनगढ़ थाना जलेसर आ गया। सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे अस्पताल लेकर जा ही रही थी कि उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक के जेब से मिले फोन से कॉल करके परिवारीजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने रात में ही शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया था। परिजनों ने बताया है कि नरेश कुमार चचेरे भाई पवन कुमार की ससुराल बरथरी थाना बागवाला जा रहा था।
इसके अलावा थाना अवागढ़ के गांव वीर नगर निवासी पंचम सिंह, रविंद्र सिंह और पन्ना लाल ट्रैक्टर ट्राली लेकर किला रोड अवागढ़ से जा रहे थे तभी सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर -टॉली पलट गया। इस हादसे में तीनों घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब कि थाना व कस्बा बागवाला में अज्ञात वाहन में चपेट में आने से रवी पुत्र रामनरेश निवासी चमन नगरिया थाना जैथरा घायल हो गया है। वहीं थाना कोतवाली देहात क्षेत्र सकीट रोड स्थित नवोदय विद्यालय के पास संतोष कुमार पुत्र प्रेम सिंह निवासी बनगांव बाइक फिसलने से घायल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें