फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

थाना बागवाला एटा-अलीगंज रोड स्थित गांव कीलरमऊ के पास बुधवार की रात करीब 8.30 बजे कार की चपेट में आने से बाइक सवार संजीव कुमार (27) पुत्र भगवान सिंह निवासी ज्यूरी थाना मलावन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई, पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया है कि वह शहर से ट्रैक्टर के कुछ पार्टस लेकर गांव जा रहा था तभी हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन

वहीं सबमर्सिबल पंप की बोरिंग कराते समय मंगलवार की शाम करीब चार बजे घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना बागवाला क्षेत्र के गांव सरानी निवासी संजय कुमार (32) पुत्र बाबूराम बुधवार को अपने खेत पर सबमर्सिबल की बोरिंग करा रहा था। तभी मशीन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान संजय ने बुधवार की रात करीब तीन बजे आगरा में दम तोड़ दिया। परिजन शव को जिला अस्पताल ले आए और पुलिस को खबर देकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें