फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एक लैब और दो क्लीनिक सील, एक संचालक को नोटिस

Wed, 11 Oct 2023 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मारहरा/मिरहची। सीएमओ और डिप्टी सीएमओ बुधवार को मारहरा और मिरहची क्षेत्र में पहुंचे। एक अपंजीकृत लैब तथा दो क्लीनिकों को सील कर दिया। वहीं एक क्लीनिक संचालक को नोटिस दिया। कार्रवाई से अपंजीकृत क्लीनिक व लैब संचालकाें में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन


बुधवार की दोपहर सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी व डिप्टी सीएमओ डॉ. सर्वेश कुमार मिरहची पहुंचे। कासगंज मार्ग पर संचालित क्लासिकल पैथोलॉजी लैब पर संचालक से कागजात मांगे, लेकिन संचालक कागजात नहीं दिखा सका। इस पर लैब को सील करने की कार्रवाई कराई गई। वहीं एक क्लीनिक संचालक को नोटिस दिया। जबकि एक क्लीनिक को और सील किया गया। सीएमओ व डिप्टी सीएमओ द्वारा कार्रवाई होती देख कई अपंजीकृत क्लीनिक संचालक शटर गिराकर भाग गए।
इसके बाद टीम मारहरा कस्बे में पहुंची। जहां टीम ने एक क्लीनिक को सील करने की कार्रवाई की। वहीं कस्बा में सीएमओ की गाड़ी देख अन्य अपंजीकृत क्लीनिक संचालक दुकानों के शटर गिरा भाग गए। सीएमओ ने बताया किसी भी हाल में अपंजीकृत क्लीनिक चलने नहीं दिए जाएंगे, कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें