फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराया कैंटर, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शनिवार सुबह एक कैंटर थाना रिजोर और गांव नगला बरी के बीच एक पेड़ से टकरा गया। इसमें फिरोजाबाद के एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

फिरोजाबाद जनपद के कोंडरी निवासी अनिल (40) के परिजनों ने शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि अनिल गाजियाबाद की एक फैक्ट्री में नौकरी करते थे। शनिवार सुबह सात बजे के करीब वह गाजियाबाद जाने के लिए घर से निकले। रोडवेज बस न मिलने पर वह एक कैंटर में एटा के लिए बैठ गए। रिजोर थाना व नगला बरी गांव के बीच कैंटर एक पेड से टकरा गया। इसमें अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, यहां से आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। रिजोर थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि कैंटर पेड़ से टकरा गया था। इससे युवक की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें