फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन से कुचलकर युवक की दर्दनाक मौत-फोटो

विज्ञापन
पोस्टमार्टम ग्रह पर रोते बिलखते मृतक के परिजन ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा, जैथरा। अज्ञात वाहन से कुचलकर बृहस्पतिवार की रात युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस को स्थानीय लोगों ने हादसे की खबर दी, पुलिस ने अज्ञात के रूप में शव उठवाकर रात में ही जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा दिया। शुक्रवार की सुबह परिजनों ने पहुंचकर युवक की पहचान की, इसके बाद से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

थाना व कस्बा जैथरा के मोहल्ला बढईयान निवासी पिंकू उर्फ मुकेश (35) पुत्र जंजाली सिंह को कस्बा स्थित बिजलीघर के पास बृहस्पतिवार की रात करीब 8.30 बजे अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत गई। हादसे की खबर पास पड़ोस के लोगों ने पुलिस को दी, पुलिस ने बुरी तरह कुचले युवक के शव को उठवाकर रात में ही जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक के भाई प्रदीप कुमार ने बताया कि पिंकू बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे दोस्तों के साथ किसी कार्य से गया था। देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो पिंकू की पत्नी ने फोन करके बात की, तब बताया कि पांच मिनट में आ रहा हूं, इसके बाद कोई बात नहीं हो सकी।
उप निरीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया है कि शुक्रवार की सुबह पंचनामा की कार्रवाई की जा रही थी तब युवक की तलाशी ली गई, तलाशी के दौरान एक मोबाइल मिला, मोबाइल में मिले नंबर पर कॉल करने के बाद मृतक के परिजनों को हादसे की खबर दी गई। इनका कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

मृतक मुकेश उर्फ पिंकू फाइल फोटो ।संवाद- फोटो : ETAH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें