फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एक करोड़ मंजूर फिर नहीं हुई जीटी रोड की मरम्मत

Sat, 13 Dec 2025 02:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
शहर में जीटी रोड पर हो रहे गड्ढे। संवाद
विज्ञापन
एटा। शहर में जीटी रोड के एक तरफ का मार्ग तीन साल से जर्जर हाल है। हिचकोलों के बीच लोग जैसे-तैसे सफर पूरा करते हैं। इसके मरम्मत कार्य के लिए शासन से एक करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है लेकिन टेंडर प्रक्रिया नहीं होने से कार्य शुरू नहीं हुआ। शहर के जीटी रोड पर रेलवे पुल से लेकर गोशाला तक करीब 2.5 किलोमीटर लंबे मार्ग पर सीवर लाइन डाली गई। एक साल तक जल निगम ने सड़क की मरम्मत कराई। उसके बाद इस सड़क को लोक निर्माण विभाग के हैंडओवर कर दिया गया। लोक निर्माण विभाग की ओर से समय-समय पर पैचवर्क कराया गया जो कुछ दिनों में उखड़ता गया। इसकी ढंग से मरम्मत नहीं होने की वजह से लोगों को निकलने में सुविधा होती है। लोक निर्माण विभाग ने इस मार्ग की मरम्मत के लिए एक करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा जो शासन से स्वीकृत भी हो चुका है लेकिन अभी तक टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। करीब दो माह से अधिक समय बीत चुका है और टेंडर प्रक्रिया अटकी हुई है। इसकी वजह से मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। सड़क पर बीच-बीच में कई जगहों पर खतरनाक गड्ढे हो चुके हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ललित कुमार अग्रवाल का कहना है कि कहा है कि रोड की मरम्मत का कार्य जल्दी ही शुरू किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया चल रही है। एक-दो दिन में टेंडर खुलने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें