फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक एडीओ निलंबित, सात से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत शौचालय निर्माण की कार्यपूर्ति पूर्ण न होने पर एक एडीओ पंचायत को निलंबित कर दिया, वहीं सात एडीओ पंचायत से कार्यपूर्ति पूर्ण न होने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार प्रियदर्शी ने शौचालय की कार्यपूर्ति पूर्ण न होने पर जलेसर के ग्राम पंचायत अधिकारी विगिश कुमार कौशिक को निलंबित कर दिया। वहीं सात ग्राम पंचायत अधिकारियों को विभागीय योजनाओं में लापरवाही बरतने के कारण स्पष्टीकरण मांगा गया है।
छह जनवरी को स्वच्छता समिति की बैठक में जिलाधिकारी सुखलाल भारती द्वारा निर्देशित किया गया था कि एक माह के अंदर शौचालय की समस्त कार्यपूर्ति प्रमाण पत्र अवश्य प्राप्त कर लिया जाए लेकिन जलेसर के ग्राम पंचायत अधिकारी ने डीएम के आदेश का उल्लंघन करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष कार्यपूर्ति प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं कराया है।
विज्ञापन

-----------------------
इनसे मांगा स्पष्टीकरण
शीतलपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत अधिकारी एवरन सिंह, सकीट के रामकृपाल सिंह, निधौली कलां के राम कुमार, मारहरा के प्रदीप कुमार, अवागढ़ के सुधाकर किशोर, अलीगंज के उदयवीर सिंह, जैथरा के मुकेश कुमार सिंह से कार्यपूर्ति में लापरवाही बरतने की वजह से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

-------------------------------
ब्लॉक- कुल लक्ष्य- 31 जनवरी तक कार्यपूर्ति
शीतलपुर- 6923- 999
सकीट- 11190- 1068
निधौली कलां- 6390- 541
मारहरा- 2221- 179
अवागढ़- 2151- 263
जलेसर- 6137- 374
जैथरा- 9565- 1496
अलीगंज- 13330- 2293
कुल- 57907- 7113
-----------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें