एटा। पटाखे चलाने के विवाद में महिला उसके पति और देवर पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना 11 नवंबर को जैथरा थाना क्षेत्र के गांव धुमरी में घटित हुई थी। सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि गांव धुमरी निवासी महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि पटाखे चलाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद विपक्षियों ने उसे उसके पति और देवर को जान से मारने की नीयत से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव धुमरी निवासी फारुख को गिरफ्तार कर लिया। संवाद