फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों पर जलाभिषेक किया

Mon, 24 Aug 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सावन के अंतिम सोमवार को सुबह से ही शिवालयों पर पूजा-अर्चना व जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। कांवड़ियों ने भी जल चढ़ाया। कैलाश मंदिर पर पूजा-अर्चना के लिए भक्तों का रेला दिखा। हवन पूजन के साथ भोलेनाथ के विशेष श्रृंगार के दर्शन हुए।
विज्ञापन

सुबह हुई हल्की बारिश के बाद भी भक्तों के उत्साह में कमी नहीं थी। शिवमंदिरों पर तड़के तीन बजे से ही जलाभिषेक शुरू हुआ। सैकड़ों कांवड़ियों ने मंदिर पहुंचकर चौमुखी शिवलिंग पर मनौती मांगी। शहर के अरुणा नगर शिव मंदिर, श्री राम दरबार, इंद्रपुरी शिव मंदिर, जनता दुर्गा मंदिर, शांती नगर दुर्गा मंदिर, ठंडी सड़क स्थित शिव मंदिर, भगीपुर स्थित शिव मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों पर भी भक्तों ने जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिरों पर धार्मिक अनुष्ठान के साथ भजन कीर्तन भी हुए। मंदिर पर भव्य सजावट की गई। आरती के समय उमड़ी भीड़ परिसर के बाहर तक देखी गई। दर्शन के लिए भक्त अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।  
 
परसोंन स्थित शिव मंदिर पर उमड़ा भक्तों का सैलाब
गांव परसोंन स्थित शिव मंदिरों पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। गांव ही नहीं आसपास के क्षेत्रों से हजारों भक्त भोलेनाथ की पूजा अर्चना व जलाभिषेक को पहुंचे। यहां मेला भी लगा। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कर्मी तैनात थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें