संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। डीएम ने कहा कि जनपद में गेहूं खरीद की प्रगति अच्छी नहीं है। इसे लेकर डीएम ने सभी केंद्र प्रभारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी है। आवंटित लक्ष्य 76000 एमटी के सापेक्ष अभी तक सिर्फ 808 एमटी खरीद हो पाई है।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई बैठक के दौरान डीएम अंकित अग्रवाल ने कहा कि क्रय केंद्र प्रभारी सचिवों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण कर किसानों से वार्ता करें। उनको सरकारी खरीद के बारे में जानकारी दें। 11 कृषकों का भुगतान लंबित है, शीघ्र कराया जाए। तहसील जलेसर एवं अलीगंज में जिला प्रबंधक पीसीएफ तिलहन का एक-एक केंद्र जल्द खोलें। एएसडीएम वेदप्रिय आर्य, एआर को-ऑपरेटिव महावीर सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। संवाद