रसूलपुर गढौली पहुंचे केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा। संवाद
- फोटो : टूंडला के अनवारा मार्ग पर खनन अधिकारी ने पकड़ी मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली। स्रोतः विभाग
मिरहची। बुखार से पांच लोगों की मौत के बाद दहशत के साये में रह रहे रसूलपुर गढ़ौली गांव में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजन से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। गांव में स्वास्थ्य सेवाओं और साफ-सफाई की स्थिति को लेकर उन्होंने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।
उन्होंने दो टूक कहा कि अब लापरवाही से एक भी मौत हुई तो संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने जिलाधिकारी से फोन पर बात कर गांव में बेहतर और विशेष चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अतिरिक्त चिकित्सकों की टीम भेजने और ग्रामीणों की सभी जरूरी जांचें कराने के लिए डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक से भी वार्ता की। उन्होंने जिलाधिकारी को गांव में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आरओ वाटर प्लांट लगवाने के निर्देश दिए। साथ ही जल जीवन मिशन के तहत कराए गए कार्यों में लापरवाही की जांच कराने को कहा।