एटा। विकास खंड अलीगंज और सकीट में डीपीआरओ ने समस्त ग्राम पंचायत सचिव और सहायक विकास अधिकारी के साथ 23 व 24 जून को बैठक की थी। इसमें 9 सचिव अनुपस्थित रहे। उन्होंने सभी से स्पष्टीकरण मांगा है। सोमवार को जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार प्रियदर्शी ने बताया कि ग्राम अलीगंज ब्लॉक के पंचायत सचिव जय सिंह और विनय कुमार, सकीट ब्लॉक के ग्राम सचिव बलराम यादव, प्रदीप कुमार, संजीव कुमार, संजेश कुमार, शाहिन बेगम, उपेंद्र यादव और अनिल उपाध्याय बैठक के दौरान अनुपस्थित रहे।
इन सभी सचिवों ने अभी तक अपनी कार्ययोजना को पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है। डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी ने स्पष्टीकरण मांगा है। डीपीआरओ ने कहा कि अगर स्पष्टीकरण समय से नहीं दिया तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।