फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सड़क पर वाहनों का कब्जा, कहां से मिले रास्ता

Fri, 12 May 2023 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जनपद मुख्यालय स्थल कचहरी परिसर में अदालत समय के बीच वादकारियों के वाहनों का ऐसा मेला लगा जाता है कि लोगों को निकलने की जगह भी नहीं मिल पाती, जिससे इस मार्ग पर गुजरने वाले प्रत्येक व्यक्ति को परेशानी होती है।कचहरी परिसर में बने अधिवक्ताओं के चैंबरों के चलते अधिवक्ताओं का अपने वाहन खड़ा करना तो लाजमी है। लेकिन अपने मामलों में पैरवी करने आने वाले वादी-प्रतिवादी आदि लोगों द्वारा कचहरी के मूल रास्ते के साथ गली-गलियारों में अपने वाहनों को खड़ा कर दिया जाता है। इससे अधिवक्ताओं के साथ-साथ खुद वादकारियों को भी आवागमन में परेशानी होती है। अचानक किसी को अपना वाहन निकालना पड़े तो उसे काफी मशक्कत करनी पड़ जाती है।
विज्ञापन

बार उपाध्यक्ष अरुण कुमार उपाध्याय ने बताया कि बीते साल उन्होंने डीएम को पत्र भेजकर इस समस्या से निजात दिलाने का अनुरोध किया। लेकिन अभी तक कोई कार्य नहीं हुआ। अधिवक्ताओं ने प्रशासन से वादकारियों के वाहनों के लिए स्थल निर्धारण की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें