फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दया, परोपकार और निस्वार्थ सेवा नर्सेज सर्विस की आत्मा

Fri, 12 May 2023 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। विश्व नर्स दिवस शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज की एमसीएच विंग में मनाया गया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली नर्सों को सम्मानित किया गया।मेडिकल कॉलेज की उप प्रधानाचार्य डॉ. रजनी पटेल ने फ्लोरेंस नाइटेंगल की चित्र पर माल्यार्पण किया। कहा कि उनको चिकित्सा क्षेत्र में खासतौर पर याद किया जाता है। गायनी विभाग की एचओडी डॉ. पायल जादौन ने कहा कि फ्लोरेंस नाइटेंगल ने घायल सैनिकों की सेवा की।
विज्ञापन

डॉक्टर जब रात को चले जाते थे, तब वह हाथों में मोमबत्ती या लालटेन लेकर निकलती थीं। मनोयोग से घायलों की सेवा करती थीं। नर्सेज डे के मौके पर मेडिकल कालेज नर्सेज फैकल्टी की ओर से केक काटकर खुशी मनाई गई। डॉ. रोमिला सहित चीफ फार्मासिस्ट संतोष दुवे, पुष्पेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

व्यापार मंडल ने किया सम्मानित
व्यापार मंडल महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष चीना अग्रवाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों के दल ने मेडिकल कॉलेज की नर्सेज फैकल्टी को नर्सेज डे की शुभकामनाएं दीं। दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नर्सेज की दिन-रात अथक सेवा को देखते हुए महिला व्यापार मंडल ने उनका सम्मान किया है। रश्मि बिज, प्रियंका सिंघल, बबली चौहान, नीलम गुप्ता, बबीता जैन, मंजू वार्ष्णेय, लक्ष्मी रानी आदि शामिल रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें