एटा। एक गांव निवासी युवती के सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। पीड़ित के पिता ने अज्ञात के खिलाफ थाना जैथरा में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
थाना जैथरा क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने प्राथमिकी में लिखा है कि 12 जनवरी को गांव के ही एक व्यक्ति के फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज पर बेटी की अश्लील फोटो और वीडियो वायरल हुए। युवक द्वारा जानकारी दी गई और बताया गया कि उसने ऐसा नहीं किया है। इसके बाद थाने पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
सीओ अलीगंज नितीश गर्ग ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है। सोशल मीडिया पर इस प्रकार की हरकत करने वाले को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।