एक नर्सिंग होम में स्टाप और मरीज की भिडंत के बाद नगर कोतवाली में अपनी बात कहता मरीज- अमर उजाला
- फोटो : ETAH
एटा। शहर के एक नर्सिंग होम में बुधवार को तीमारदारों ने एक महिला कर्मचारी को पीट दिया। मारपीट होते देख डॉक्टर ने इसकी सूचना डायल 100 को दी। वहां पहुंची पुलिस मरीज व उसके परिजनों को कोतवाली ले आई।
चांदपुर तरोली निवासी कल्लू बुखार से पीड़ित थे। उनका शहर के हाथीगेट पर स्थित एक नर्सिंग होम में इलाज चल रहा था। बुधवार को कल्लू के रिश्तेदार नर्सिंग होम पहुंचे मरीजों के पास भीड़ देख अस्पताल की महिला कर्मचारी हेमा ने उन्हें बाहर जाने को कहा। इस पर कल्लू के परिजन बिगड़ गए। आरोप है इस बात पर कल्लू के परिजनों ने महिला कर्मचारी का हाथ मोड़ दिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को कोतवाली लेकर गई। मरीज के परिजनों ने बताया कि डॉक्टर ने डेंगू बताया था। दो दिन से अस्पताल में भर्ती है। रिश्तेदार देखने आए थे। कर्मचारी बाहर निकलने की बात कह रहे थे। इसी को लेकर मारपीट हुई। डॉक्टर का कहना है मरीज के पास ज्यादा भीड़ हो गई थी। इस पर कर्मचारी ने एक-एक कर मरीज को देखने को कहा। मरीज के परिजन उत्तेजित हो गए और मारपीट करने लगे।
नर्सिंग होम में मारपीट हुई थी, एक पक्ष को थाने लाए। किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया है।
एके सिंह, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर