फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मार्च से पहले ही खुल गए नर्सरी से पांचवीं तक के स्कूल

विज्ञापन
बिना मास्क के स्कूल में बैठे छोटे छोटे बच्चे । - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। कोरोना संक्रमण के चलते मार्च माह से बंद कक्षा एक से पांचवीं तक के स्कूल एक मार्च से खोलने के आदेश हैं, पर निजी स्कूल संचालकों ने इन्हें अभी से खोल दिया है। स्कूलों में बच्चे न मास्क पहनकर आ रहे हैं न सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है। यहां तक की स्कूलों में सैनिटाइजेशन तो दूर बच्चों के हाथ भी नहीं धुलवाए जा रहे हैं। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण स्कूलों को मार्च में बंद कर दिया गया था। इन्हें चरणबद्घ तरीके से खोला जा रहा है। सबसे पहले डिग्री और इंटरमीडिएट कॉलेज खोले गए, इसके बाद कक्षा छह से कक्षा नौ तक के स्कूल खोल दिए गए हैं। वहीं एक मार्च के आदेश से पहले ही नर्सरी से कक्षा पांच तक के कई स्कूल खुल गए हैं।
ड्रेस के साथ बांटे गए मास्क
एक मार्च से परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक से पांचवीं तक की कक्षाएं आरंभ हो जाएंगी। बीएसए संजय सिंह ने बताया कि बच्चों को ड्रेस के साथ मास्क बांटे गए हैं। ऐसे में एक मार्च से बच्चे मास्क लगाकर स्कूल पहुंचेंगे। सफाई और अन्य इंतजाम स्कूलों में पूरे हैं।
विज्ञापन

यहां तो हो रही पढ़ाई
शहर के जीटी रोड, सकीट रोड, अलीगंज रोड, आगरा रोड, कासगंज रोड स्थित डीएस पब्लिक स्कूल, जीएस कान्वेंट, एसएस पब्लिक स्कूल, कान्हा पब्लिक स्कूल, एंजिल्स मांटेसरी आदि स्कूलों में कक्षा पांच तक की क्लासें शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें