फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: स्कूल में नर्सरी के छात्र को सांप ने डसा, कराया गया उपचार

Sat, 08 Aug 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
सांप के डसने के बाद इमरजेंसी में बच्चे का उपचार होता हुआ। संवाद
विज्ञापन
एटा। थाना क्षेत्र जैथरा के निजी विद्यालय की नर्सरी कक्षा में शनिवार को सांप ने पांच वर्षीय छात्र को डस लिया। शिक्षकों उसे सीएचसी जैथरा लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के लिए रेफर कर दिया। यहां उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर उसे घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

गांव गुहटिया निवासी अर्जन पुत्र खुर्शीद सन साइन ग्लोबल एकेडमी में नर्सरी का छात्र है। दोपहर करीब 12 बजे क्लास में सांप ने अर्जन को डस लिया। सांप निकलने से बच्चों में भगदड़ मच गई। चीख पुकार सुनकर शिक्षक वहां पहुंचे। इसके बाद प्रधानाचार्य कौशल किशोर बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने बच्चे की हालत गंभीर बताते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। प्रधानाचार्य परिजन को सूचना दिए बिना तत्काल मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। इसके बाद चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। करीब तीन घंटे यहां देखरेख में रखने के बाद बच्चे को छुट्टी दे दी गई।

गुमराह करते रहे प्रधानाचार्य
पूछने पर प्रधानाचार्य कौशल किशोर ने गुमराह कर दिया। बताया कि अपने घर के बाहर स्कूल बस से उतर रहा था तभी अचानक किसी कीड़े ने काट लिया।

इमरजेंसी में प्रधानाचार्य ने छात्र की बदलवाई यूनिफॉर्मः
प्रधानाचार्य ने अपने विद्यालय की पहचान छिपाने के लिए भर्ती छात्र की यूनिफॉर्म बदलवा दी, जिससे विद्यालय का नाम पता न लगे। कुछ ही देर बाद सूचना पर छात्र के अभिभावक भी इमरजेंसी पहुंच गए। यहां प्रधानाचार्य और अन्य शिक्षकों ने अभिभावकों के पूछने के बाद भी कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन


वर्जन-
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में दोपहर करीब 2 बजे पांच साल के बच्चे को लाया गया था। उसे सांप ने डसा था। इलाज के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर है। - डॉ. सुरेश चंद्रा, सीएमएस

विद्यालय में खेलते समय नर्सरी कक्षा के एक छात्र को चोट लग गई। सांप के डसने की आशंका के चलते मेडिकल कॉलेज लाए थे। यहां एंटी स्नेक वेनम लगवाने के बाद बच्चे को छुट्टी दे दी गई। - महीपाल गुप्ता, प्रबंधक, सनसाइन ग्लोबल एकेडमी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें