फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: हार्टअटैक से व्यापारी की मौत, सर्दी में बढ़ी सीने में दर्द व हार्ट के मरीजों की संख्या

Sun, 08 Jan 2023 03:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

सर्दी बढ़ने के साथ ही हार्ट अटैक के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसकी चपेट में आकर लोग दम तोड़ रहे हैं। बीते एक सप्ताह से सीने में दर्द की शिकायत लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। शनिवार को सीने में दर्द व हार्ट की समस्या के 42 मरीज अस्पताल पहुंचे। 
 
विज्ञापन
हार्ट अटैक के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निधौली कलां कस्बा के सुदामापुरी मोहल्ला निवासी वृद्ध व्यापारी रामप्रकाश गुप्ता (70) की शनिवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि गुरुवार की रात अटैक आया। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन, वह बीमारी से नहीं उभर पाए। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बता दें कि व्यापारी के साथ-साथ श्रीराम लीला क्लब के प्रबंध भी थे।
विज्ञापन


वहीं जिले में सप्ताह भर से पड़ रही भीषण सर्दी का असर लोगों पर नजर आने लगा है। मेडिकल कॉलेज में ब्लड प्रेशर व सीने में दर्द के मरीजों की संख्या अधिक हो गई है। फिजीशियन डॉ. चेतन चौहान ने बताया ओपीडी में प्रतिदिन 15 से 20 मरीज ब्लड प्रेशर व सीने में दर्द की शिकायत के आ रहे है। सामान्य दिनों में यह संख्या पांच से सात मरीजों तक रहती है।

डॉ. चेतन चौहान ने बताया ठंड से कैसे करें बचाव- 

  • सर्दी में पूरी तरह से बचाव करें
  • अधिक सर्दी होने पर यात्रा न करें
  • अधिक नमक का सेवन न करें
  • पर्याप्त मात्रा में नींद लें
  • बीपी की नियमित जांच कराकर दवा का सेवन करें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें