फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया में विघ्न डालने वालों पर लगेगा एनएसए और गैंगस्टर : डीएम

Sun, 05 May 2024 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। चुनाव आयोग से भेजे गए सामान्य प्रेक्षक लोकसभा क्षेत्र ललित कुमार दाहिमा आईएएस ने रविवार को मारहरा विधानसभा क्षेत्र के वल्नरेबल और क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर इंतजाम देखे। ग्रामवासियों से वार्ता कर निष्पक्ष, निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का विघ्न डालने वालों या पोलिंग पार्टी पर दबाव बनाने वालों अथवा किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप करने वालों पर एनएसए व गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की जाएगी। कहीं पर से भी कोई शिकायत मिली तो संबंधित अधिकारी, कर्मचारी के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दोपहर के समय कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सामान्य प्रेक्षक एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों आदि की मौजूदगी में पोलिंग पार्टियों, माइक्रो आब्जर्वरों के तीसरे रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया जिला सूचना विज्ञान अधिकारी संजय कुमार द्वारा की गई। पोलिंग पार्टी के 4992 कार्मिक एवं 251 माइक्रो आब्जर्वर का रेंडमाइजेशन वीडियो कैमरे की निगरानी में हुआ। उप जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष चौधरी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश, एसडीएम सदर भावना विमल, एएसडीएम वेद प्रिय आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें