फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब व्यवसायी के मृत पिता का कर दिया टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा/अवागढ़। अवागढ़ स्वास्थ्य केंद्र में कोविड टीकाकरण को लेकर लापरवाही नहीं रुक रही है। बुधवार को कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी गई थी। जिस पर जांच की जा रही है। इस बीच एक और मामला सामने आया है। जिसमें कस्बा के एक व्यापारी के मृत पिता को टीका लगाए जाने का संदेश भेजा गया है।
विज्ञापन

कस्बा अवागढ़ निवासी प्रेमकिशोर अग्रवाल का 29 अप्रैल 2021 को निधन हो गया। इसके बाद 1 जनवरी को कोविड की दूसरी खुराक का टीकाकरण कराने का संदेश फोन पर आया है। इनको पहली डोज 12 मार्च 2021 को लगाई गई थी। इससे पहले स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से नई बस्ती की एक महिला की मृत्यु के तीन माह बाद पुत्र के मोबाइल पर संदेश भेजा गया। जबकि कस्बा अवागढ़ के ही एक वृद्ध की पांच माह पूर्व मृत्यु होने के बाद 11 जनवरी को संदेश भेजा गया। ऐसे मामले लगातार सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की किरकिरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें