फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की 72 दुकानों को शिफ्ट करने का नोटिस

Tue, 21 Feb 2017 11:18 PM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर आबकारी विभाग ने जिले की 72 अंग्रेजी, देशी और बियर की दुकानों को एनएच और राजमार्ग से 500 मीटर अंदर शिफ्ट करने के लिए नोटिस जारी कर दिए हैं। इनमें 23 दुकानें हाईवे और 49 राजमार्ग पर संचालित हैं। नोटिस से कारोबारियों में हड़कंप है।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जिले में 52 अंग्रेजी, 186 देशी और 36 बियर शॉप हैं। इनमें से 23 शॉप हाईवे-91 के किनारे और 49 दुकानें राजमार्ग पर चल रहीं हैं। कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में जिले की 72 दुकानाें को नोटिस जारी कर एक अप्रैल तक हाईवे से 500 मीटर दूर शिफ्ट करने के आदेश दिए गए हैं। विभाग का नोटिस मिलने के बाद शराब के ठेका संचालक परेशान हैं। वे हाईवे से 500 मीटर दूर दुकान की तलाश में जुटे हैं। सबसे बड़ी चिंता यह है कि मेन रास्ते से ठेका दूर होने पर शराब की बिक्री घट सकती है। ऐसे में ठेकेदार मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली सड़क पर दुकान तलाश रहे हैं। ठेकेदारों का कहना है कि किसी बस्ती में शराब की दुकान शिफ्ट होने पर लोगों का विरोध हो सकता है। इसका भी ध्यान रखकर दुकान खोजी जा रही है।
-------------------
चुनाव में घटी अंग्रेजी शराब की बिक्री
निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव के दौरान शराब की बिक्री की निगरानी कराई थी। यही कारण है कि इस बार जिले में चुनाव के दौरान अंग्रेजी शराब की बिक्री कम दर्ज हुई है। आबकारी अधिकारी ने बताया कि चुनाव पूर्व दिसंबर माह में अंग्रेजी शराब 85000 बोतलें बिकीं तो जनवरी में इसकी बिक्री 68000 रह गईं। दिसंबर में बियर की 62000 बोतलें बिकीं, जबकि जनवरी में 63000 बोतलें बिकीं। हालांकि देशी शराब की बिक्री असरहीन रही। 12,50000 पव्वा देशी शराब बिकी। यही औसत हर महीने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें