एटा। जिले के तीन विकासखंड की ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। जिसे लेकर डीपीआरओ ने कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।
शीतलपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मरथरा देवकिशन में सफाई कर्मचारी बंटी, राहुल कुमार, विकासखंड सकीट की ग्राम पंचायत बहादुरगढ़ में उदयभान प्रताप गिरि और मारहरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बढ़ौली में तैनात सफाई कर्मचारी हेमती नंदनी द्वारा सफाई कार्य को लेकर लापरवाही बरती जा रही थी।
इस पर जिला पंचायती राज अधिकारी मनोज त्यागी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण न देने की स्थिति में विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।