फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बार में ताला लगाने पर अधिवक्ता को नोटिस

Sun, 04 Jan 2026 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। बार एसोसिएशन अलीगंज के मीटिंग हॉल एवं एल्डर्स कमेटी कार्यालय में निजी ताला लगाए जाने को बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने गंभीरता से लिया है। अधिवक्ता कप्तान सिंह यादव को पत्र जारी कर तत्काल ताले हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन अलीगंज के अध्यक्ष शेष कुमार तिवारी ने 18 दिसंबर 2025 को बार एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश को शिकायत भेजी थी। आरोप लगाया कि अधिवक्ता कप्तान सिंह यादव एवं अन्य अधिवक्ताओं ने जानबूझकर मीटिंग हॉल और एल्डर्स कमेटी कार्यालय में अध्यक्ष व सचिव के लगे ताले हटाकर अपने निजी ताले लगा दिए हैं।
मीटिंग हॉल एवं एल्डर्स कमेटी कार्यालय बार एसोसिएशन की सामूहिक संपत्ति है जिसका उपयोग सभी अधिवक्ताओं के लिए निर्धारित है। किसी भी व्यक्ति द्वारा व्यक्तिगत स्वामित्व जताते हुए ताले लगाना नियमों के विरुद्ध है और इससे बार एसोसिएशन के कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन


इस शिकायत पर बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने नोटिस जारी कर अधिवक्ता कप्तान सिंह यादव को निर्देशित किया है कि वह तत्काल प्रभाव से ताले हटवाना सुनिश्चित करें ताकि बार एसोसिएशन अलीगंज का कार्य विधिवत रूप से संचालित हो सके और अधिवक्ताओं को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

पत्र में यह भी स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित नहीं किया गया और पुनः शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित प्रकरण को बार काउंसिल ऑफ इंडिया को संदर्भित किया जा सकता है जिसके तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की संभावना रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें