फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जिले की 164 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस

Sat, 04 Mar 2023 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग की ओर से गर्भवती एवं धात्री (तीन वर्ष तक के बच्चों को स्तनपान करने वाली माताएं) महिलाओं की फीडिंग पोषण ट्रैकर एप पर की जाती है। जिसके बाद उसका सत्यापन भी किया जाता है। सत्यापन में लापरवाही बरतने पर 164 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग की ओर से गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की फीडिंग के सत्यापन में काफी अंतर पाया गया है। यहां पर जिले की करीब 49 हजार 805 महिलाओं का सत्यापन किया जाना था। लेकिन अभी तक 46 हजार 603 महिलाओं का ही सत्यापन किया गया। शेष 3202 महिलाओं का अभी तक सत्यापन नहीं किया गया है।

विकासखंड निधौली कलां में 1444, सकीट में 497 और अवागढ़ में 491 गर्भवती एवं धात्री महिलाओं का सत्यापन नहीं किया गया। इसकी वजह से इन ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किया गया है। विकासखंड सकीट की 54, निधौली कलां की 84 और अवागढ़ की 28 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन




मारहरा अलीगंज में नहीं की कार्रवाई
विभाग की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस देने के मामले में पक्षपात किया जा रहा है। विकासखंड मारहरा और अलीगंज में सकीट ब्लॉक के सापेक्ष सबसे अधिक गर्भधात्री महिलाओं का सत्यापन नहीं किया गया है। उसके बाद भी विभाग द्वारा यहां की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस नहीं दिया गया है।




पोषण ट्रेकर पर गर्भवती एवं धात्री महिलाओं का सत्यापन किया जा रहा है। इनमें तीन ब्लॉक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा लापरवाही बरती जा रही थी। जिन्हें नोटिस दिया गया है। वहीं अन्य ब्लॉक में भी लापरवाह कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किया जाएगा। - संजय सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें