फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मारहरा में मेडिकल स्टोर संचालक को थमाया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मारहरा कस्बे में संचालित एक मेडिकल स्टोर को लेकर मिली शिकायत के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई की। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की लेकिन मेडिकल स्टोर बंद मिला। इसके बाद अधिकारियों ने दुकान के बाहर नोटिस चस्पा कर संचालक से जवाब मांगा है।
विज्ञापन


मारहरा में डॉ. तोफीक के नाम से मेडिकल स्टोर संचालित किया जा रहा है। बताया गया है कि डॉ. तोफीक चिकित्सा अभ्यास भी करते हैं। इस संबंध में शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। हालांकि, टीम के पहुंचने के दौरान मेडिकल स्टोर बंद पाया गया।

ऐसे में टीम ने मेडिकल स्टोर के बाहर नोटिस चस्पा कर संचालक को जवाब देने के निर्देश दिए हैं। टीम ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। संचालक के जवाब के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान एसीएमओ डॉ. सुधीर मोहन, मलेरिया निरीक्षक लोकमन सिंह, श्याम सुंदर सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

वर्जन
मारहरा कस्बा में मेडिकल स्टोर पर चिकित्सा अभ्यास करने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर टीम मौके पर पहुंची लेकिन मेडिकल स्टोर बंद मिला। इस पर टीम ने नोटिस चस्पा कर जवाब मांगा है। - डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सीएमओ
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें