फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच स्कूलों को बंद करने का नोटिस

Thu, 28 Jan 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मारहरा विकास खंड में बिना मान्यता के संचालित विद्यालयों के विरुद्ध छापामार कार्रवाई की। संचालकों को तीन दिन में विद्यालय बंद न होने पर इनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विकास खंड में बिना मान्यता के संचालित विद्यालयों की शिकायत उच्च न्यायालय तक पहुंच गई है। जनहित याचिका पर गंभीर कोर्ट ने फर्जी विद्यालयों के अविलंब बंद कराने के आदेश दिए थे लेकिन निर्धारित अवधि में अनुपाल न हो पाने पर याची अनार सिंह ने 19 जनवरी को तहसील दिवस में इसकी शिकायत की थी। गुरुवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एसएस यादव के नेतृत्व में कसबा के 11 अनाधिकृत स्कूलों के विरुद्ध छापामार कार्रवाई शुरू की। आरोप है कि खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश अकेला ने विद्यालय संचालकों को इसकी सूचना दे दी।
पूर्व सूचना पर चेते संचालक विद्यालय बंदकर भाग गए। ऐसे में बीएसए ने विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की। बताते चलें कि पूर्व में चिन्हित 33 अनाधिकृत स्कूलों के विरुद्ध नोटिस जारी किए गए थे। लेकिन मिलीभगत के चलते कार्रवाई फिस्स रही है।
विज्ञापन

अनाधिकृत रूप से संचालित डीडी पब्लिक स्कूल जिन्हैरा रोड मिरहची, ज्ञान सरोवर, ऊदल सिंह जूनियर हाईस्कूल कासगंज रोड, रूमाली देवी प्रावि, साजिगराम सरपंच जूहाई, जय मां दुर्गे जूनियर हाईसकूल मिरहची को तीन दिन में विद्यालय बंद कर शपथ पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें