निर्माणाधीन विद्यालय का निरीक्षण करते डीएम।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय जलेसर का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य में लापरवाही मिलने पर कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कहा कि तीन माह में कार्य पूरा कराकर विद्यालय भवन को हैंडोवर कराया जाए।
दिव्यांगजन अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय का निर्माण वर्ष 2016 में शुरू हुआ। शासन द्वारा 19 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमें से 18 करोड़ रुपये का भुगतान कार्यदायी संस्था उप्र राज्य निर्माण सहकारी संघ लि. को किया जा चुका है। इस विद्यालय में कुल 100 छात्र एवं छात्राओं के लिए शैक्षणिक और आवासीय व्यवस्था रहेगी।
निधौलीकलां क्षेत्र के अस्थायी गोआश्रय स्थल को भी देखा
डीएम ने निधौलीकलां ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत धौलेश्वर में संचालित अस्थाीय गोआश्रय स्थल को भी देखा। निर्देश दिए कि गोवंश के लिए और बेहतर इंतजाम किए जाएं। पशु चिकित्साधिकारी अरुण प्रभाकर से कहा कहा कि यदि कोई गोवंश बीमार होता है, तो उसका समय से उपचार किया जाए। कोई गोवंश टैगिंग से छूटना नहीं चाहिए। एएसडीएम वेद प्रिय आर्य, सीवीओ एसपी सिंह रहे।