फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी ने आमजन को किया बर्बाद: अखिलेश

Wed, 01 Feb 2017 12:19 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अख‌िलेश यादव। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री की नोटबंदी पर निशाना साधा। कहा कि इससे जहां देश की अर्थव्यवस्था चौपट हुई। वहीं आम आदमी बर्बाद हो गया। वे मंगलवार को एटा के जलेसर और मारहरा में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के गठबंधन से साइकिल को रफ्तार मिलने की बात कही। पांच साल की उपलब्धियां जनता के सामने रखीं। मुख्यमंत्री ने यहां भी एटा के बागी विधायक आशीष यादव और उनके पिता को आड़े हाथ लिया।     
विज्ञापन

जलेसर के एमजीएम इंटर कॉॅलेज और मारहरा के मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने भाषण की शुरूआत नोटबंदी से की। कहा कि मोदी सरकार नोटबंदी से कितना काला धन मिला, यह आंकड़ा अब तक नहीं दे सकी है। अखिलेश ने भाजपा के घोषणा पत्र पर भी चुटकी ली। बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पांच साल में हाथी एक इंच नहीं हिला। सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि यूपी-100 और एंबुलेंस सेवा को आगे और विस्तार दिया जाएगा। युवाओं को नौकरी और बेसिक शिक्षा के स्तर सुधारे जाएंगे। स्वास्थ्य सेवाएं घर पर मिलेंगी। मुख्यमंत्री ने सपा प्रत्याशी अमित गौरव यादव और रणजीत सुमन के समर्थन में अपील करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद सरकार नहीं बनी तो मुझे हटा दिया जाएगा। ये चुनाव आपके साथ मेरा भी है। सभा की अध्यक्षता पूर्व सांसद कैलाश यादव और संचालन पूर्व पालिका चेयरमैन परवेज जुबैरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें