फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं दिखा पॉलीथिन पर प्रतिबंध का असर

Thu, 21 Jan 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन ही पॉलीथिन पर प्रतिबंध का असर नहीं दिखाई दिया। सामान्य दिनों की तरह लोग पॉलीथिन में सामान ले जाते दिखे। दुकानदारों ने भी ग्राहकों को पॉलीथिन के कैरी बैग दिए। जिले में प्रशासन भी पॉलीथिन कैरी बैग बेचने वाले, खरीदने और उपयोग करने वालों के प्रति नरम दिखा।  हालांकि जुर्माने और जेल के डर से पॉलीथिन के थोक विक्रेताओं के यहां जरूर पॉलीथिन बैग नहीं दिखाई दिए। उधर शाम को पालिका की टीम ने कुछ स्थानों पर चेकिंग कर खानापूरी की। कुछ दुकानों और ठेल से पालीथिन के कैरीबैग जब्त कर लिए।
विज्ञापन


पॉलीथिन पर प्रतिबंध के लिए पहले दिन जिला प्रशासन का रुख नरम रहा। लोग पॉलीथिन पर प्रतिबंध की चर्चा जरूरत करते रहे लेकिन इसका उपयोग नहीं रूका। गांधी मार्केट, घंटाघर, बाबूगंज, कचहरी, रोडवेज, शिकोहाबाद मोड़ रोडवेज बसअड्डा, कचहरी रोड पर किराना व्यापारियों से लेकर ठेल-खोमचों तक पॉलीथिन में सामान बिका। गारमेंट्स, मिठाई, किराना व्यापारियों ने भी पॉलीथिन के कैरीबैग में लोगों को सामान दिया। हालांकि कार्रवाई के डर से दुकानदारों ने पॉलीथिन के बैग छिपा कर रखे थे और कपड़े के बैग दिखाने के लिए रख लिए थे। वहीं शाम को पालिका प्रशासन जागा और एक टीम बाजार चेकिंग अभियान के लिए निकली। पालिका टीम ने  सब्जी, फल के ठेलों के अलावा गारमेंट और किराना शॉप से पॉलीथिन बैग जब्त किए हैं। पहले दिन व्यापारियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें