सोमवार की रात को अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक और स्टाफ के साथ कंपिल के चेयरमैन उदयपाल सिंह और उनके साथियो ने अभद्रता की। वार्ड ब्वाय को पीट दिया था। तभी से चिकित्सकों ने ओपीडी से कार्य बहिष्कार कर दिया। बुधवार को भी मरीज नहीं देखे गए। जिसके कारण मरीज इधर-उधर भटकते रहे।
चिकित्सा कर्मियों की मांग है आरोपी कपिल चेयरमैन और उनके साथियों की जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी कोई कार्य नहीं किया जाएगा। सीएचसी से चिकित्सक गायब ही रहे। अधीक्षक डा.राजेश शर्मा को फोन किया तो उन्होंने फोन काट दिया।
मैं न तो घटना मे शामिल था न ही स्वास्थ्य केंद्र पर था। मुझे इस घटना की जानकारी मीडिया के जरिए मिली। चिकित्सक द्वारा मेरा नाम लिखाए जाने पर मैं उच्चाधिकारियों से शिकायत दर्ज कराकर निष्पक्ष जांच करने की मांग करूंगा।
कंपिल चेयरमैन, उदयपाल सिंह