फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं परिवारीजन

Fri, 18 Mar 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैलाशगंज निवासी तीन किशोरों के शव बुधवार को नहर से मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक रिषभ, निशांत, शिवांक के परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को न मानते हुए बेटों की हत्या कर शव जिरस्मी नहर में फेंकने का आरोप लगाया है। परिवारीजनों ने पुलिस-प्रशासन से मामले में जांच कर आरोपियों को सजा दिलाने की मांग की है। शुक्रवार को नगर के लोग और राजनीतिक दलों के नेता मृतक के परिवारीजनों को सांत्वना देने पहुंचे।  
विज्ञापन


बता दें कि मोहल्ला कैलाशगंज निवासी शिवांक, रिषभ गुप्ता ,निशांत गुप्ता के शव बुधवार सुबह जिरस्मी नहर से बरामद हुए थे। तीनों दोस्त सोमवार शाम अमांपुर से बाइक पर सवार होकर घर लौटते समय लापता हो गए थे। बुधवार सुबह तीनों के शव जिरस्मी नहर से बरामद हुए थे।

 प्रशासन ने पीएम के बाद नहर में डूबने से मौत की पुष्टि की थी, लेकिन शुक्रवार को मृतक रिषभ के पिता कैलाश गुप्ता और शिवांग के पिता सुनील गुप्ता और निशांक  के पिता ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को दरकिनार कर दिया। मृतकाें के पिता का कहना है कि उनके बेटों की हत्या कर शव नहर में फेंके गए हैं। परिवारीजनों ने डीएम और एसएसपी से मामले में जांच की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार को अमांपुर विधायक ममतेश शाक्य, सपा जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन, सदर विधायक आशीष यादव, भूपेंद्र यादव, संदीप गुप्ता, हरीश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, पीजी गुप्ता ,राजेेश यादव रैवाड़ी, राहुल गुप्ता पहुंचे और मृतकों के परिवारीजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें