जेल में मिले मोबाइल का राज नहीं खुल सका है। किसने मोबाइल पहुंचाया, कैसे पहुंचा। इसे लेकर फिलहाल मामला जांच तक ही सिमटता नजर आ रहा है। वहीं गुरुवार को नए जेल अधीक्षक की तैनाती हो सकती है।
जिला जेल में बेशक फिलहाल शांति हो, मगर अधिकारियों की उथल-पुथल जारी है। वहीं डीआईजी जेल आगरा केदारनाथ जिला जेल में कैंप किए हैं। बतातें चले कि जेल में हुए बवाल के बाद रसूखदार बंदी सौरभ यादव को सेंट्रल जेल बरेली भेज दिया गया था। इसके बाद जेलर,जेल अधीक्षक की कुर्सी छिन गई। फिलहाल जेलर का पद शिवकुमार यादव देख रहे हैं। बंदीरक्षक मामले में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। सीओ सिटी करन सिंह ने बताया कि मैनपुरी गई टीम ने दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ चल रही है।