एटा। लखनऊ से आए नोडल अधिकारी ने रविवार को जिला अस्पताल पहुंचकर हकीकत को देखा। उन्होंने इमरजेंसी में बनी कोविड हेल्पडेस्क सहित आइसोलेशन वार्ड को देखा। वहीं सीएमएस को बेहतर व्यवस्थाएं रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल आने वाले मरीज को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
नोडल अधिकारी व सचिव कार्यक्रम कार्यान्वयन सतेंद्र कुमार जिले के दौरे के तीसरे दिन जिला अस्पताल जा पहुुंचे। वह सीधे कोविड हेल्पडेस्क पर गए। उन्होंने वहां रजिस्टर को देखा जहां कर्मचारी द्वारा ली जा रही जानकारी को चेक किया। उन्होंने इमरजेंसी के गेट पर खड़े होकर अन्दर का सीएमएस डॉ. आरके अग्रवाल से जानकारी ली। इसके बाद वह डायलिसिस यूनिट गए। जहां उन्होंने मरीजों से बातचीत की।
वहीं आइसोलेशन वार्ड के बारे में पूछा जहां सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल ने बताया वार्ड में कोई मरीज अभी भर्ती नहीं है। उन्होंने सार्जिकल वार्ड में भर्ती मरीजों के बारे में सीएमएस से जानकारी ली।
सीएमएस को निर्देेश दिए कि अस्पताल आने वाने प्रत्येक मरीज को कोविड से बचाव के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने ऑक्सीजन सिलेंडर के बारे में जानकारी ली। जहां बताया गया कि अस्पताल में ऑक्सीजन का पूरा इंतजाम है। इस दौरान सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल सहित सभी स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।