फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 10 दिन से लापता युवक का नहीं लगा सुराग, परिजन ने दिया धरना

Thu, 21 Sep 2023 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव का युवक 10 दिन से लापता है। युवक के न मिलने और पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट परिजन में रोष है। बृहस्पतिवार सुबह आक्रोशित लोगों ने कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। बाद में एसएसपी से मिलकर सकुशल बरामदगी कराने की मांग की। पुलिस के अनुसार युवक एक महिला के साथ सहमति संबंध में रह रहा था।
विज्ञापन



गांव बारथर निवासी रजत चौहान 10 सितंबर से लापता है। मां शकुंतला देवी ने 6 दिन बाद 16 सितंबर को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद से युवक की तलाश की जा रही है लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका है। युवक के बारे में कोई जानकारी न मिलने को लेकर परिजन में पुलिस के प्रति रोष है। बृहस्पतिवार सुबह काफी संख्या में महिला-पुरुष एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए। यहां पुलिस के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए प्रदर्शन किया। आरोपियों के साथ पुलिस की मिलीभगत होने का आरोप लगाया।

रजत की मां व अन्य परिजन एक अधिवक्ता के साथ एसएसपी राजेश कुमार सिंह से मिले और पूरी बात बताई। एसएसपी ने जल्द युवक को ढूंढने का आश्वासन दिया। इस दौरान एसएसपी को एक शिकायती पत्र भी दिया गया, जिसमें आरोप लगाया गया है कि आरोपी महिला पुलिस के सुपुर्द की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई किए बगैर ही उसे छोड़ दिया गया। महिला ने ही रजत को लापता किया है अथवा अपहरण कर कोई अप्रिय वारदात कर दी गई है। आरोप है कि महिला के साथ फाेटो थे, इनसे ब्लैकमेल भी किया गया था। थाना प्रभारी शंभूनाथ सिंह ने बताया कि युवक के महिला के साथ संबंध थे, महिला से पूछताछ की गई है। वह किसी भी तरह की संलिप्तता से इन्कार कर रही है। युवक की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें