ब्लॉक निधौली कलां के गांव होरची में कीचड़ से गुजरते विद्यार्थी। संवाद
निधौलीकलां। क्षेत्र के गांव होरची की मुख्य सड़क सहित सभी गलियां और नालियां क्षतिग्रस्त हैं। चार वर्ष के कार्यकाल में होरची गांव की मुख्य सड़क सहित किसी गली का निर्माण नहीं हो सका है। निर्माण एवं मरम्मत न होने से गांव में जलभराव की समस्या है। बारिश होने पर गांव की मुुख्य सड़क सहित सभी गलियों में कीचड़ युक्त गंदगी फैली हुई है। विद्यालय जाने वाले मार्ग पर जलभराव होने से बच्चों को स्कूल आने-जाने में दिक्कत हो रही है। कई बार बच्चे एवं बुजुर्ग फिसलकर चोटिल हो चुके हैं। ग्राम प्रधान सुनील कुमार ने कहा दो वर्ष से सड़कों के निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं, जो लोगों के आपसी विवाद के कारण काम नहीं हो पा रहा है।