फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आत्महत्या करने के बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं

Tue, 17 Mar 2026 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जैथरा। थाना जैथरा क्षेत्र के अंतर्गत गांव पिपहरा में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में मृतक के परिजन ने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है। अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन


मामला 22 फरवरी का है। आरोप है कि श्याम सुंदर ने पत्नी और ससुरालियों से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। मरने से पहले सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें आरोप लगाया था कि पत्नी एवं ससुरालीजनों ने बंधक बनाकर 14 दिन तक पिटाई की। घटना के लगभग 25 दिन गुजर जाने के बाद भी थाना पुलिस जैथरा ने पोस्टमार्टम करने के बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। थाना प्रभारी रितेश ठाकुर ने बताया कि फॉरेंसिक टीम सुसाइड नोट का नमूना लेकर गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें