एटा। ग्राम पंचायत बारथर में स्थापित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लंबे समय से बंद पड़े होने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। एसडीएम व डीपीआरओ प्रभारी राजकुमार मौर्य ने ग्राम प्रधान विमला देवी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्लांट का शीघ्र विद्युत कनेक्शन लेकर उसे संचालित किया जाए।
प्लांट पिछले दो बार से पूरी तरह बंद पड़ा है जिससे प्लास्टिक कचरे के निस्तारण की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। निरीक्षण के दौरान स्थिति को गंभीर मानते हुए एसडीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली कनेक्शन लेकर प्लांट को चालू नहीं किया गया तो संबंधित ग्राम प्रधान के खिलाफ कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने ग्राम पंचायत को निर्देशित किया कि स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद