फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोरा व्यापारी के पुत्र का नहीं लगा सुराग, तलाश जारी

सार

फैक्टरी से घर जाते समय बुधवार को शोरा व्यापारी का 35 वर्षीय पुत्र लापता हो गया था।व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी।सूत्रों की मानें तो पुलिस टीम को युवक उत्तराखंड से मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा। फैक्टरी से घर जाते समय बुधवार को शोरा व्यापारी का 35 वर्षीय पुत्र लापता हो गया था। व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। पुलिस युवक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

जलेसर के मोहल्ला बड़ा बाजार निवासी दिनेश चंद्र की हाथरस चौराहा पर शोरा फैक्टरी है। बुधवार की दोपहर उसका 35 वर्षीय बेटा अंशुल बंसल गायब हो गया। शाम तक घर न आने पर परिजन ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
स्वाट टीम सहित सर्विलांस व थाने की दो टीमें युवक की तलाश में जुटी हैं। युवक की मोबाइल लोकेशन के आधार पर आगरा सहित दूसरे जनपदों व प्रदेशों में पुलिस की टीमें गईं हैं। सूत्रों की मानें तो पुलिस टीम को युवक उत्तराखंड से मिल गया है। हालांकि पुलिस युवक की बरामदगी से इनकार कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार व्यापारी ने अलीगढ़ के छतारी में केमिकल की फैक्टरी पार्टनरशिप में लगाई थी। इस दौरान दो वर्ष तक सब कुछ ठीक चला। बाद में किसी बात को लेकर दोनों में अनबन हो गई। मामले को लेकर पंचायत भी हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें