फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्यामपुर में मिलावटी दूध फैक्टरी सील, सामान जब्त

सार

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को क्षेत्र के गांव श्यामपुर में छापामार कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि मिलावटी दूध का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है।क्षेत्र के अंतर्गत गांव गोबरा, गढ़वाली, कल्याणपुर, श्यामपुर गांव में नकली और मिलावटी दूध बनाने का कारोबार फैला हुआ है। खाद्य सुरक्षा टीम ने मिरहची कस्बा में खाद्य तेलों की गुणवत्ता को तत्काल चेक किए जाने को (डोम-24) पैरा मशीन की मदद से सुरेंद्र और पप्पू माइकल कचौड़ी वाले सहित अन्य लोगों के प्रतिष्ठानों पर खाद्य तेल को चेक किया।
विज्ञापन
मिरहची के श्यामपुर में पकड़ा गया दूध व मिलावट का सामान। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिरहची। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को क्षेत्र के गांव श्यामपुर में छापामार कार्रवाई की। नकली और मिलावटी दूध बनाने की फैक्टरी को सील कर दिया। वहीं कई प्रकार के केमिकल, उपकरण आदि सामान को जब्त किया है।
विज्ञापन

गांव में एक मकान के अंदर मिलावटी दूध बनाने का कारोबार संचालित हो रहा था। सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. श्वेता सैनी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके त्रिपाठी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। टीम को देखते ही दूध बनाने के कारोबार में जुटे लोग भाग गए।
वहां मिले दूध का खाद्य सुरक्षा अधिकारी गजेंद्र सिंह ने नमूना लिया। मौके से दूध के साथ एक लीटर के 108 रिफाइंड पैकेट, 40 किलो केमिकल, 300 एमएल डिटर्जेंट केमिकल, 20 लीटर एक अन्य केमिकल, 25 किलो ग्लूकोस पाउडर जब्त किया गया है। इसकी कीमत करीब 23 हजार रुपये है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि मिलावटी दूध का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के अंतर्गत गांव गोबरा, गढ़वाली, कल्याणपुर, श्यामपुर गांव में नकली और मिलावटी दूध बनाने का कारोबार फैला हुआ है। रसायन मिलने से दूध फायदा तो करता नहीं बल्कि सेहत को नुकसान पहुंचाता है। नकली दूध बनाने का कारोबार एक नेटवर्क के माध्यम से क्षेत्र के दूध हॉकर करते हैं।
खाद्य सुरक्षा टीम ने मिरहची कस्बा में खाद्य तेलों की गुणवत्ता को तत्काल चेक किए जाने को (डोम-24) पैरा मशीन की मदद से सुरेंद्र और पप्पू माइकल कचौड़ी वाले सहित अन्य लोगों के प्रतिष्ठानों पर खाद्य तेल को चेक किया। यहां उनकी गुणवत्ता सही पाई गई। विभागीय कार्रवाई के दौरान कस्बे में कई मिठाई विक्रेता दुकानों के शटर गिराकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें