बेसिक शिक्षा विभाग की दो दिवसीय जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
बेसिक शिक्षा अधिकारी दीवान सिंह ने कहा कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया है। आगे चलकर वे अच्छे खिलाड़ी बनकर जनपद का नाम रोशन करें। उन्होंने विजेता रहने वाले बच्चों को पुरस्कार भी प्रदान किए। प्राथमिक स्तर पर लंबी कूद में बालक वर्ग में नितिन, बालिका वर्ग में भारती विजयी रहीं। खोखो में बालक और बालिका वर्ग में सोरों की टीम ने जीत हासिल की। 50 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में पुष्पेंद्र ने, बालिका वर्ग में नेमवती ने, 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में गोविंद ने, बालिका वर्ग में नेमवती ने, 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में गोविंद ने बालिका वर्ग में रीना ने, 400 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में आनंद राजपूत ने, बालिका वर्ग में पूनम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर स्तर पर 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में वेद प्रकाश ने, बालिका वर्ग में राजकुमारी ने, 200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में आसिफ ने, बालिका वर्ग में साधना, 400 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में जयप्रकाश ने, बालिका वर्ग में नीतू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबीकूद में बालक वर्ग में जय प्रकाश, बालिका वर्ग में राधा, गोला फेंक में बालक वर्ग में जय प्रकाश, बालिका वर्ग में गरिमा, चक्का फेंक में बालक वर्ग में प्रवीन, बालिका वर्ग में गरिमा विजेता बनी।
इस दौरान एबीआरसी गिर्राज सिंह, प्रमोद कुमार, जिला समन्वयक सुधीर मिश्रा, जिला व्यायाम शिक्षक राजेंद्र सिंह, व्यायाम शिक्षक मुनेश राजपूत, दीन दयाल, भरतेंद्र, पुष्पेंद्र, नीलेश शिक्षक नेता अजंट सिंह, शुभनेष यादव, अरविंद शर्मा, देवेंद्र यादव, मशकूर अहमद, हाशिम बेग, गजेंद्र यादव, विनीत यादव, चंद्रपाल सहित काफी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।