फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी टिकट घरों की कनेक्टीविटी फेल, यात्री रहे परेशान

Tue, 09 May 2017 11:42 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
टिकट ख‌िड़की पर परेशान यात्री - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
रेलवे के निजी टिकट घरों की कनेक्टीविटी मंगलवार को अचानक फेल हो गई। कई घंटे कनेक्टीविटी नहीं मिलने से यात्रियों को काफी दिक्कतें हुईं। इससे स्टेशन पर स्थित टिकट घर पर लंबी लाइन दिखी।
विज्ञापन

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई निजी टिकट घर संचालित करा रखे हैं। यात्री लंबी लाइन के झंझट से बचने के लिए इन टिकट घरों से ही लोग टिकट खरीद लेते हैं। इसके अलावा स्टेशन परिसर पर भी एटीवीएम मशीन भी लगी है। इससे भी बड़ी संख्या में यात्री टिकट खरीदते हैं। इधर, मंगलवार की सुबह 9 बजे अचानक इनकी कनेक्टीविटी फेल हो गई।  कई घंटे कनेक्टिविटी नहीं मिलने से रेलवे के टिकट घर भीड़ लग गई। मथुरा, बरेली, कानपुर आदि मार्गों पर जाने के लिए टिकट खरीदने वाले सबसे ज्यादा परेशान दिखे। निजी टिकट घर संचालक संतोष कुमार ने बताया कि कनेक्टीविटी न मिल पाने से टिकट बिक्री का काम प्रभावित हो गया। यात्री वीरेंद्र ने बताया कि वह एटीवीएम मशीन से टिकट लेने गया, लेकिन कनेक्टीविटी न मिलने से टिकट नहीं खरीद पाया। काफी देर लाइन लगने के बाद टिकट मिला।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें