फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एनएचएआई कर्मियों ने एंबुलेंस के साथ किया जागरूक

Tue, 13 Jan 2026 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत नियमों का पालन कराने के लिए यातायात पुलिस और एनएचएआई ने संयुक्त रूप से विशेष जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया। जागरूकता रैली निकालकर आमजन को यातायात नियमों की जानकारी दी। नियमों का उल्लंघन करने वाले 186 वाहनों पर कार्रवाई की।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से कार्यक्रम में घायल को तत्काल इमरजेंसी और मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस तक पहुंचाने की जानकारी दी गई। यातायात पुलिस टीम ने मोडिफाइड साइलेंसर, काली फिल्म, हूटर, सायरन, प्रेशर हॉर्न समेत अन्य नियम उल्लंघनों की जांच की। कुल 186 वाहनों के 218000 रुपये का के चालान किए। इसके साथ ही चार वाहनों को सीज किया गया। पंपलेट वितरित कर वाहन चालकों और राहगीरों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। यातायात प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने से ही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है।



बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत किया जागरूक
एटा। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत थाना पिलुआ क्षेत्र में पुलिस ने लोगों को जागरूक किया। गांव बमनई में लोगों को समझाते हुए बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई। इमरजेंसी सहायता के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1098, 1098, 108, 112, 1076, 181 की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें