फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मानसिक अस्वस्थ महिला से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

Sat, 09 Nov 2024 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना मारहरा क्षेत्र में मानसिक अस्वस्थ महिला से पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। महिला के पति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि पड़ोसी ने घर में घुसकर पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। रिपोर्ट दर्ज कराते हुए युवक ने बताया कि मेरी पत्नी की पिछले कुछ दिनों से मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसका उपचार चल रहा है। शुक्रवार देर रात पुत्रियों के साथ पत्नी घर के कमरे में सो रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला आरोपी घर में घुस आया और पत्नी के साथ दुष्कर्म करने लगा। बचाव के लिए वह चिल्लाई तो पास में ही सो रहीं पुत्रियां जाग गईं। सबने मिलकर शोर मचाया तो घर के अन्य लोग भी जाग गए। यह देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।
विज्ञापन

बताया कि मामले की शिकायत करने जब आरोपी के घर पर पहुंचा तो उसके घरवाले भी जान से मारने की धमकी देने लगे। घटना के बाद महिला को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां एसएसपी श्याम नारायण सिंह, एएसपी राजकुमार पहुंचे और पीड़िता का हाल जाना। सीओ सदर संजय कुमार ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें