फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: यू-डायस और हाउस होल्ड सर्वे में लापरवाही

Mon, 22 May 2023 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
यू-डायस और हाउस होल्ड सर्वे में लापरवाही
विज्ञापन

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में बीएसए ने दी कार्रवाई की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक की। इसमें यू-डायस प्लस के डाटा फीडिंग और हाउस होल्ड सर्वे को लेकर वेतन रोकने की चेतावनी दी। कहा कि सूचना न देने वाले विद्यालयों के खिलाफ़ मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की जाएगी।
वर्तमान में लक्ष्य के सापेक्ष जनपद के 69.66 प्रतिशत विद्यालयों के स्टूडेंट डाटा को प्रोफाइल पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। ब्लॉक शीतलपुर, सकीट, निधौली कलां व नगर क्षेत्र एटा के विद्यालयों के डाटा फीडिंग की स्थिति काफी कम है। इन्हें 3 दिन में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके अलावा बीएसए ने मिशन कायाकल्प के तहत विद्यालय में हो रहे कार्यों की भी समीक्षा की। 226 टायलीकरण से अंसतृप्त विद्यालयों में कक्षा कक्षों के फर्श का टायलीकरण प्रथम चरण में दो कमरों में कराने को कहा। असंतृप्त 28 बालक एवं 24 बालिकाओं के लिए पृथक-पृथक क्रियाशील शौचालयों को डीपीआरओ एवं उपायुक्त श्रम विभाग से पूर्ण कराने को कहा। खंड शिक्षा अधिकारियों ने बताया कि 266 जर्जर विद्यालयों के सापेक्ष 242 विद्यालयों का ध्वस्तीकरण कराया जा चुका है।
विज्ञापन

डीबीटी की समीक्षा में पाया गया कि पोर्टल पर 99250 छात्र-छात्राओं का डाटा सत्यापित किया जा चुका। अभी 16289 छात्र-छात्राएं शेष हैं। 4838 छात्र-छात्राएं आधार विहीन हैं। अभियान चलाकर इनके आधार बनवाकर डाटा पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बीईओ अनिल कुमार, विनोद कुमार, सुरेंद्र कुमार, पवन कुमारी, आरती, जिला समन्वयक संजय मिश्रा, अमित चौहान, बागीश विक्रम मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें